रक्षाबंधन के त्योहार पर छात्राओं ने पुलिस थाने में जाकर पुलिस भाइयों को बांधी राखी और खिलाई मिठाइयां।
रक्षाबंधन के त्योहार पर छात्राओं ने पुलिस थाने में जाकर पुलिस भाइयों को बांधी राखी और खिलाई मिठाइयां।

संवाददाता रितेश शर्मा
सोनभद्र
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ ने अनपरा थाने एवम शक्तिनगर थाने पर पुलिस अधिकारियों तथा सिपाहियों को तिलक लगाकर उनके कलाई पर विधि विधान से रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु की मंगल कामना की। इसी क्रम में अनपरा थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने महिलाओ के सुरक्षा का संकल्प लिया। अभाविप नगर अध्यक्ष डा अपर्णा त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस के जवान

हम सब की रक्षा एवम सेवा के लिए अपने घर से दूर रहते हैं व भाई बहन के प्रेम के अटूट त्यौहार रक्षाबंधन पर भी देश की सेवा करते हुए इस त्योहार के दिन अपने घर नहीं जा पाते ऐसे में हम बहनों ने रक्षा सूत्र बांध कर पुलिस के जवानों के लंबी उम्र की कामना की। तहसील संयोजक साजन सहवाल ने बताया कि एक राखी देश के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत 500 राखिया छात्राओं के द्वारा बनाकर देश की सीमा पर तैनात वीर सैनिक भाइयों को भेज कर रक्षाबंधन की बधाई प्रेषित किया गया है। कार्यक्रम में परिषद की ओर से जिला सोसल मीडिया संयोजक अभिषेक द्विवेदी, नगर उपाध्यक्ष नीलम पांडेय, नगर मंत्री शैलेश दुबे , नगर सह मंत्री अभिषेक कुशवाहा, नगर सहमंत्री सूरज, अफसाना, उजाला, नेहा, पूजा, अर्चना, तारा उपस्थित रहें।
