प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन का करेंगे दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीयूक्रेन का दौरा करेंगे।

विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने कहा कि रूस के साथ संघर्ष के बाद युद्धग्रस्त देश यूक्रेन की पहली यात्रा है।यह यात्रा मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के एक महीने बाद ही हो रही है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह पोलैंड भी जाएंगे। मोदी 21 से 23 अगस्त तक दोनों देशों का दौरा करेंगे। लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के निमंत्रण पर इस सप्ताह के अंत में शुक्रवार, 23 अगस्त को यूक्रेन की आधिकारिक यात्रा करेंगे

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि 23 अगस्त को यूक्रेन के राष्ट्रीय ध्वज दिवस पर भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन की आधिकारिक यात्रा करेंगे। हमारे द्विपक्षीय संबंधों के इतिहास में यह किसी भारतीय प्रधान मंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा है। यात्रा के दौरान ज़ेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग के मुद्दों पर चर्चा होगी। कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर होंगे।

विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने कहा कि हमारे राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद 30 से अधिक वर्षों में पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन का दौरा करेगा। यह यात्रा नेताओं के बीच हाल की उच्च स्तरीय बातचीत पर आधारित होगी।

प्रधानमंत्री मोदी की कीव की आगामी यात्रा पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन में जारी संघर्ष चर्चा का हिस्सा बनेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 अगस्त को यूक्रेन जाएंगे और यह एक महत्वपूर्ण दौरा होगा। फरवरी 2022 में रूस द्वारा सैन्य अभियान शुरू करने के बाद यह युद्धग्रस्त देश की उनकी पहली यात्रा होगी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]