डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में कारगिल के शहीदों की जय जयकार

डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में कारगिल के शहीदों की जय जयकार

संवाददाता रितेश शर्मा

शक्तिनगर/सोनभद्र:-डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में आज (कारगिल विजय दिवस) हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गयाl सर्वप्रथम प्राचार्या श्रीमती संध्या एल पांडेय जी ने अपने सहकर्मी शिक्षक – शिक्षिकाओं तथा डिप्टी हेड बॉय एवं डिप्टी हेड गर्ल्स के साथ सामूहिक दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया l तदुपरांत कारगिल शहीदों की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि समर्पित की ।कक्षा दसवीं के छात्र सुंदरलाल एवं आर्यन रजक ने जहां लघु नाटिका के माध्यम से लोगों में देशभक्ति का जज्बा भरते हुए बताया

कि हम सभी के लिए देशभक्ति सर्वोपरि है, वहीं कक्षा छठवीं की छात्रा अंशिका मौर्या ने अपने भाषण के दौरान कारगिल शहीदों की याद करते हुए मेजर विक्रम बत्रा, लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडेय, कैप्टन सौरभ कालिया जैसे अनेकानेक वीर शहीदों की याद दिलाते हुए बताया कि ऐसे वीर जवानों के शौर्य एवं पराक्रम ने पाकिस्तानी सैनिकों को परास्त कर देश को विजयी बनाया l ऐसे वीर शहीदों का हम सभी शत- शत वंदन, अभिनंदन एवं नमन करते हैंlकक्षा 11वीं की छात्राओं ने भी अपने समूह नृत्य के माध्यम से देशभक्ति का संदेश देते हुए बताया कि (देश से है प्रेम तो हर पल यह कहना चाहिए, मैं रहूं या ना रहूं भारत ये रहना चाहिए) l प्राचार्या श्रीमती संध्या एल पांडेय जी ने भी अपने संदेश में सभी को प्रेरणा देते हुए बताया कि देशभक्ति से बड़ा कोई सपना नहीं है और देशभक्ति से बड़ी कोई पूजा नहीं है lहम सभी अपनी जिम्मेदारयों का सच्चाई पूर्वक निर्वहन करते हुए देश के विकास में अपना सक्रिय सहयोग दें lसाथ ही साथ उन्होंने छात्रों में देशभक्ति का जज्बा भरते हुए उन्हें कर्तव्य बोध भी करायाlआज ही पाठ्य सहगामी क्रियाओं के दौरान सीनियर ग्रुप के छात्र-छात्राओं की फुटबॉल एवं बैडमिंटन की सेमीफाइनल प्रतियोगिताएं भी संपन्न हुईl जिसमें अरविंदो एवं विवेकानंद सदन की फुटबॉल प्रतियोगिता में जहां विवेकानंद सदन के छात्रों ने जीत हासिल की वही दयानंद एवं श्रद्धानंद सदन के बीच हुई फुटबॉल प्रतियोगिता में श्रद्धानंद सदन की टीम को विजयी घोषित किया गयाl साथ ही साथ सीनियर वर्ग की छात्राओं की बैडमिंटन प्रतियोगिताएं दयानंद तथा अरविंदो सदन की छात्राओं की बीच संपन्न हुई जिसमें अरविंदो सदन की टीम को जहां विजय हासिल हुई वही विवेकानंद सदन की टीम के साथ श्रद्धानंद सदन की छात्राओं की प्रतियोगिता में विवेकानंद सदन की छात्राओं ने विजय हासिल कर सदन को गौरवांवित किया lउपरोक्त कार्यक्रमों का संचालन सूरज वर्मा, रूपाली पाठक एवं पी ई टी निखिल दत्ता तथा अल्पना शर्मा ने बखूबी निभाया l

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]