कोलकाता के RG Kar मेडिकल कॉलेज में PGT महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले से पूरे देश का दिल दहला

कोलकाता के RG Kar मेडिकल कॉलेज में PGT महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले ने पूरे देश का दिल दहला दिया है। घटना के सामने आते ही देशभर के डॉक्टरों ने धरना प्रर्दशन कर आरोपी के खिलाफ सख्त सजा की मांग की है।जिसके बाद मामले को CBI को सौंप दिया गया है। CBI ने जांच के दौरान कई बड़े खुलासे किए है।
जिस सेमिनार रूम में लेडी डॉक्टर के दुष्क्रम किया गया, वहां अचानक रेनोवेशन का काम क्यों शुरू हो गया? सूबतों को मिटाने की कोशिश किए जाने का आरोप लगया गया है।
जिस सेमिनार रूम में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या की गई, उसके सामने रेनोवेशन का काम चल रहा है। दीवार टूटी हुई है, चारों ओर ईंटें बिखरी पड़ी हैं। सवाल है कि अचानक अस्पताल के कमरे की मरम्मत की जरूरत क्यों हुई?
तो वहीं हॉस्पिटल के छात्रों ने बताया है कि पुलिस ने लापरवाही बरती, आखिर आज तमाम लोग उस सेमिनार हॉल तक कैसे पहुंच गए, सवाल ये है कि सबूत खो गया या मिटा दिया, इसका जिम्मेदारी किस पर ?
पश्चिम बंगाल डॉक्टर्स ने आरोप लगाया है कि RG Kar अस्पताल में सबूतों से छेड़छाड़ करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही CBI को लिखे पत्र में उन्होंने कहा, उस जगह पर रिनोवेशन की रिपोर्ट मिली है, डर है कि यह सबूतों के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है।
कोलकाता हाईकोर्ट ने जूनियर डॉक्टर मर्डर की जांच CBI को सौंप दी है। लेकिन जांच में CBI की किस यूनिट को सौंपा जाएगा, इस पर बुधवार को फैसला हो सकता है।
