चोपन पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त के कब्जे से कुल 01 किलो 650 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर किया गया गिरफ्तार

थाना चोपन पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त के कब्जे से कुल 01 किलो 650 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर किया गया गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना चोपन पुलिस द्वारा आज दिनांक 11.08.2024 को समय लगभग 06.15 बजे बग्घानाला ओवर ब्रिज के नीचे कस्बा चोपन प्रीतनगर के पास से अभियुक्त 1. सूरज चौबे पुत्र स्व0 तेजबली चौबे ग्राम मुठेर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 25 वर्ष के कब्जे से कुल 01 किलो 650 ग्राम नाजायज गांजा की बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 153/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

*अभियोग का विवरण-
1.मु0अ0सं0– 153/2024 धारा – 8/20 NDPS Act थाना चोपन सोनभद्र।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1- सूरज चौबे पुत्र स्व0 तेजबली चौबे ग्राम मुठेर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 25 वर्ष ।

*अभियुक्त का पूर्व आपराधिक इतिहास–
1-मु0अ0सं0- 12/24 धारा- 401 भादवि थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
2-मु0अ0सं0 676/22 धारा 401 भादवि थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
3-मु0अ0सं0 700/21 धारा 8/20 NDPS ACT थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
4-मु0अ0सं0 743/18 धारा 8/20 NDPS ACT थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
5-मु0अ0सं0 844/16 धारा 8/21 NDPS ACT भादवि थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।

*बरामदगी का विवरण -*
1.01 किलो 650 ग्राम नाजायज गांजा बरामद ।

*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण–*
1.विजय कुमार चौरसिया प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
2.उ0नि0 शिवकुमार सिंह चौकी प्रभारी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
3.हे0का0 सत्येन्द्र कुमार चौकी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
4.का0 मुकेश कुमार चौकी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]