भारत के मुरीद हुए मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू बोले जरूरत पड़ने पर नई दिल्ली ने की सहायता

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने शनिवार को कहा कि भारत हमेशा से ‘एक करीबी’ सहयोगी और ‘बहुमूल्य साझेदार’ रहा है तथा उनके देश को ‘जब भी उसकी जरूरत पड़ी’ तब नयी दिल्ली ने हर तरह की सहायता प्रदान की है।उन्होंने मालदीव में 28 द्वीप क्षेत्रों में जलापूर्ति व सीवर सुविधाएं शुरू किए जाने को लेकर राष्ट्रपति कार्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। भारत सरकार ने भारतीय एक्जिम बैंक के माध्यम से ऋण सुविधा के तहत इन परियोजनाओं का वित्तपोषण किया है।

जयशंकर ने मुइज्जू से की मुलाकात

इससे पहले, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मुइज्जू से मुलाकात कर दोनों देशों की जनता और क्षेत्र के लाभ के लिए भारत-मालदीव संबंधों को मजबूत बनाने की नयी दिल्ली की प्रतिबद्धता दोहराई।

बीएसएफ ने सीमा पर रोका

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार बांग्लादेश में राजनीतिक संकट और हिंसा के बीच, पड़ोसी देश से बड़ी संख्या में लोग भारत-बांग्लादेश सीमा पर एकत्र हुए हैं। उन्हें बीएसएफ ने जीरो प्वाइंट पर रोक दिया है। पश्चिम बंगाल के कूच बिहार के सीतलकुची में पठानटुली में सैकड़ों बांग्लादेशी जमा हो रखे हैं।

बांग्लादेश की सीमा के पार क्या

सीमा पार से जो वीडियो सामने आई है, उसमें काफी संख्या में लोग जमा दिख रहे हैं। जवानों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक रखा है। सीमा पार जमा भीड़ गुहार लगाती हुई सुनी जा सकती है।

भारत सरकार एक्टिव

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी नीत सरकार ने पड़ोसी देश में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थिति की निगरानी के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक शीर्ष अधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय समिति गठित की। शाह ने कहा कि समिति बांग्लादेश में भारतीय नागरिकों, हिंदुओं और वहां रहने वाले अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वहां के समकक्ष अधिकारियों के संपर्क में रहेगी।

पीएम मोदी की अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने बृहस्पतिवार को बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ लेने वाले मोहम्मद यूनुस को शुभकामनाएं दीं और देश में जल्द ही स्थिति सामान्य होने तथा हिंदुओं व अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित होने की उम्मीद जताई थी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]