उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मॉडल टाउन के महेंद्रू एन्क्लेव इलाके में बारिश के दौरान एक दो मंजिला मकान ढह गया

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मॉडल टाउन के महेंद्रू एन्क्लेव इलाके में शनिवार दोपहर 3 बजे बारिश के दौरान एक दो मंजिला मकान ढह गया। मकान में मरम्मत का काम चल रहा था, तभी मकान ढह गया।

घटना की सूचना मिलते ही तीन दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। बचाव दल ने मलबे से तीन लोगों को निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि मलबे के नीचे अभी भी संभावित बचे लोगों के लिए चुनौतियां बनी हुई हैं।

अग्निशमन विभाग की बचाव टीम ने कहा कि जो मकान गिरा है ,उसकी मरम्मत का काम चल रहा है। आज भी उसकी मरम्मत की जा रही थी। उसी दौरान 2.45 मिनट पर अचानक पूरा मकान ढह गया। बचाव दल फिलहाल घटनास्थल पर राहत कार्य में जुटा हुई है। माना जा रहा है कि मलबे में अभी भी दो से तीन और लोग दबे हो सकते हैं। फ़िलहाल बचाव कार्य जारी है और अधिकारी फंसे हुए लोगों को खोजने और बचाने के लिए कड़ाप्रयास कर रहे हैं

स्थानीय निवासियों ने इलाके में भारी बारिश के दौरान इमारतों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई की है। इस इमारत के ढहने से दिल्ली में इमारतों के सुरक्षा मानकों और नियमों पर सवाल उठ खड़े हो रहे हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]