सभापति की बात से नाराज हुईं जया बच्चन

राज्यसभा में एकबार अपने नाम के साथ अमिताभ बच्चन जोड़े जाने पर सपा सांसद जया बच्चन भड़क उठीं। दरअसल, सभापति ने उनके नाम के साथ अमिताभ बच्चन जोड़ा।इसपर जया बच्चन ने काफी आक्रोशित हो उठीं। उन्होंने कहा कि मैं एक कलाकार हूं। मैं आपकी हावभाव समझ सकती हूं।

सभापति की बात से नाराज हुईं जया बच्चन

मैं एक्टर हूं, फेस एक्सप्रेशन समझती हूं। धनकड़ जी माफ कीजिएगा आपका टोन सहीं नहीं है। राज्यसभा में हम सब एक साथी हैं। इसपर जगदीप धनखड़ ने कहा कि जया जी बच्चन एक्टर, बिना डायरेक्टर कुछ नहीं है। आपने वो नहीं देखा जो मैंने देखा है।

मैं एक्टर हूँ, फेस एक्सप्रेशन समझती हूँ- जया बच्चन

एक्टर, बिना डायरेक्टर कुछ नहीं है।

और आप चाहे जितनी बड़ी सेलिब्रिटी हो, संसद में वो होगा जो नियम क़ानून होते है – धनखड़ जी

फर्जी फेमिनिज्म को रोज़ धो रहे है धनखड़ साहब pic.twitter.com/Ry1XjhQBv

विपक्ष ने किया वॉकआउट

इसके बाद कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के अगुआई में विपक्षी नेताओं ने राज्यसभा से वाकआउट कर दिया।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि कुछ दिनों पहले राज्यसभा में उपसभापति हरिवंश ने जब सपा से राज्यसभा सांसद जया बच्चन को बोलने के लिए आमंत्रित किया तो उन्होंने उनका नाम जया अमिताभ बच्चन पुकारा था। इस बात पर जया बच्चन भड़क गईं थी। उन्होंने उप सभापति से कहा था कि आप केवल जया बच्चन बोल देते तो काफी था।

वहीं, इस घटना के कुछ दिनों के बाद जया बच्चन ने राज्यसभा में अपना पूरा नाम (जया अमिताभ बच्चन) लिया, जिसके बाद सदन में जमकर ठहाके लगे। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी जया बच्चन की बात सुनकर जोर-जोर से हंसने लगे थे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]