विनेश फोगाट को क्या मिलेगा सिल्वर मेडल?

पेरिस ओलंपिक 2024 में बुधवार को भारतीय

रेसलर विनेश फोगाट का वजन ज्यादा होने के कारण उन्हें फाइनल मैच में हिस्सा नहीं लेने दिया गया. विनेश फोगाट ने अयोग्य ठहराए जाने के बाद बुधवार को ही कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (कैस) में अपील की और मांग की कि उन्हें संयुक्त सिल्वर मेडल दिया जाए.

जानकारी के मुताबिक CAS आज ही 9 अगस्त, गुरुवार) अपना को अपना फैसला सुनाएगा. कुछ देर में फैसला सबसे सामने होगा. विनेश फोगट की अपील का प्रतिनिधित्व प्रसिद्ध वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे और विदुषपत सिंघानिया द्वारा किया जाएगा. फैसला 5:30 बजे शाम को आएगा

विनेश को पेरिस ओलंपिक में ही नहीं. बल्कि, इससे पहले भी दो बार झटका लग चुका है. विनेश ने 2016 रियो खेलों में ओलंपिक में डेब्यू किया था. 2016 रियो ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल में घुटने की चोट से उनकी मेडल की उम्मीद टूट गई थी. इसके बाद वह 2020 में टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में 53 किग्रा वर्ग में हार गईं थी और अब 2024 में वह अधिक वजन के कारण बाहर हो गई.

विनेश ने कुश्ती से लिया संन्यास
विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान भी कर दिया. इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी. उन्होंने एक्स पर अपने फैंस से माफी मांगते हुए कहा ‘मां कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई. माफ करना.. आपका सपना, मेरी हिम्मत सब टूट चुके. इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब. अलविदा कुश्ती 2001-2024. आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी. माफी.’

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]