प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस से पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी प्रोफाइल तस्वीर को ‘तिरंगा’ में बदल दिया

हर घर तिरंगा अभियान के हिस्से के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस से पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी प्रोफाइल तस्वीर को ‘तिरंगा’ (भारतीय ध्वज) में बदल दिया।पीएम मोदी ने नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को एक यादगार जन आंदोलन बनाने की अपील की। प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर अपनी प्रोफाइल तस्वीर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया और इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने लोगों से भी ऐसा करने का आग्रह किया

पीएम मोदी ने की लोगों से अपी

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, जैसे-जैसे इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस नजदीक आ रहा है, आइए फिर से #HarGharTiranga को एक यादगार जन आंदोलन बनाएं। मैं अपनी प्रोफाइल तस्वीर बदल रहा हूं और मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप भी ऐसा करके हमारे तिरंगे का जश्न मनाने में मेरे साथ शामिल हों। और हां, अपनी सेल्फी https://hargartiranga.com पर जरूर शेयर करें।

आजादी के महापर्व को विशेष बनाने के लिए केंद्र सरकार नौ अगस्त से देश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाती है। यह 15 अगस्त को समाप्त होता है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए देश भर में पार्टी कार्यकर्ताओं से रैली निकालने को कहा है। भाजपा के कार्यकर्ता इस दौरान कई कार्यक्रम भी आयोजित करते हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]