इलियाना डिक्रूज का बेटा हो चुका एक साल का

इलियाना डिक्रूज हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘दो और दो यार’ में नजर आई थीं. उनकी इस फिल्म में प्रतीक गांधी और विद्या बालन ने भी अहम भूमिका निभाई थी. पिछली फिल्म के लिए सुर्खियां बटोर चुकीं इलियाना डिक्रूज का बेटा एक साल का हो चुका है.एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने लाडले कोआ फीनिक्स डोलन और पति माइकल दोलन की फोटोज साझा की हैं.
इन फोटोज में एक्ट्रेस ने अपने लाडले के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक साझा की. इलियाना डिक्रूज द्वारा शेयर की गई फोटोज में उनका बेटा कोआ खेलते नजर आ रहा है. वहीं अन्य एक फोटो में एक्ट्रेस अपने पति और बेटे संग दिख रही हैं. उनकी इन फोटोज पर फैंस और उनके दोस्तों ने खूब प्यार लुटाया है. बेबी कोआ की इन फोटोज पर कमेंट करते हुए एक फैन लिखते हैं, ‘ओएमजी ये कितना क्यूट है’. वहीं दूसरे फैन ने लिखा, ‘ये कितनी जल्दी बड़ा हो गया है’. इन फोटोज को शेयर करते हुए इलियाना डिक्रूज ने कैप्शन में लिखा, ‘पता नहीं समय कहां चला गया. मेरा बेबी इतनी जल्दी एक साल का हो गया.
अमेरिका शिफ्ट हो गईं एक्ट्रेस
बता दें,इलियाना डिक्रूज ने पिछले साल अगस्त में अपने बेटे को जन्म दिया था और लाडले के जन्म के बाद उन्होंने बॉयफ्रेंड फीनिक्स डोलन संग शादी कर ली. पति और बेटे संग रहने के लिए एक्ट्रेस अमेरिका शिफ्ट हो गई हैं. अब वह अमेरिका में ही रहती हैं. शादी से पहले इलियाना अपने रिलेशनशिप के चलते अक्सर सुर्खियों में बनी रहती थीं.
