अनिल कपूर के शो को मिले 42 मिलियन ज्यादा व्यूज

बिग बॉस ओटीटी 3′ खत्म हो चुका है लेकिन शो के चर्चे अभी भी चल रहे हैं। इस बार शो में कई बड़ी कंट्रोवर्सी हुईं बावजूद इसके इस सीजन को सोशल मीडिया पर फ्लॉप बताया जा रहा है।

इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ रखी है जहां सलमान खान (Salman Khan) अनिल कपूर (Anil Kapoor) की होस्टिंग का मजाक उड़ा रहे हैं। कुछ मीम्स में तो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के कंटेस्टेंट्स को AI जनरेटेड तक कहा गया है। इस सीजन को फ्लॉप बताने वालों को ये खबर पढ़कर बड़ा झटका लगने वाला है।

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ ने तोड़ा सलमान खान के शो का रिकॉर्ड

फ्लॉप बताया जाने वाला ये सीजन तो असल में सलमान खान के शो को भी पीछे छोड़ गया है। ओटीटी 3 के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है, अब ये शो व्यूअरशिप के मामले में सलमान के शो से आगे है। जी हां, ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ ने सलमान खान के होस्ट किए हुए ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ को व्यूअरशिप में पछाड़ दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिल कपूर का शो पहले के मुकाबले 21-23% ज्यादा लोगों को अट्रैक्ट करने में कामयाब रहा। इतना ही नहीं इस सीजन ने करण जौहर के शो को भी पीछे छोड़ दिया है।

अनिल कपूर के शो को मिले 42 मिलियन ज्यादा व्यूज

‘बिग बॉस ओटीटी 1’ के मुकाबले अनिल कपूर के शो को 42 मिलियन ज्यादा व्यूज मिले हैं। अब ओटीटी की बढ़ती पॉपुलैरिटी भी इसका एक बड़ा कारण हो सकता है। वैसे ये सीजन सलमान खान के होस्ट किए हुए शो से कैसे आगे निकल गया? ये वाकई चौंका देने वाली बात है। दरअसल, हर वक्त तो दर्शक बस यही कंप्लेंट कर रहे थे कि उन्हें अनिल कपूर की होस्टिंग पसंद नहीं आ रही और वो सलमान खान को मिस कर रहे हैं। ऐसे में लगता है होस्ट से ज्यादा शो में हुई कॉन्ट्रोवर्सीज का कमाल है कि इस बार ज्यादा लोगों ने इस शो को देखा है

2 घंटे प्लेन में फंसी रहे यात्री

एयरपोर्ट के थाई एयरवेज के ग्राउंड स्टाफ से संपर्क किया गया तो पता चला कि वहां एसी को ठीक करने वाला कोई मैकेनिक ही नहीं है। इस बीच यात्रियों की हालत खराब हो रही थी। यात्री शिकायत करने लगे, उनका आरोप था कि चूंकि प्लेन ने उड़ान नहीं भरी थी तो एयरवेज स्टाफ ने उन्हें खाना और पानी तक नहीं दिया। इस सब में जब करीब 2 घंटे बीत गए तो यात्रियों को प्लेन से वापस नीचे उतारा गया और उस फ्लाइट को कैंसिल किया गया।

यात्रियों ने बताई आपबीती

जानकारी के अनुसार ये घटना 25 जुलाई की है। अब यात्रियों की शिकायत करने पर मामला सामने आया है। उड़ान लंदन से बैंकॉक जानी थी। यात्रियों का आरोप है कि थाई एयरवेज ने उन्हें एयरपोर्ट पर छोड़ दिया। कुछ यात्री अपने खर्च पर पास के होटलों में चले गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हालांकि बाद में एयरवेज ने यात्रियों को टिकट रिशेड्यूल करने और कैशबैक की सुविधा दी है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]