बांग्लादेश में हुए हिंसा पर सर्वदलीय बैठक,राहुल गांधी भी शामिल

बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी प्रदर्शन और हिंसक झड़पों के बीच सोमवार को तख्तापलट हो गया। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हसीना अपनी बहन शेख रेहाना के साथ देश छोड़कर चली गई हैं।हाल के घटनाक्रम में बांग्लादेश में हसीना के इस्तीफे की घोषणा आर्मी चीफ जनरल वाकर-उज़-ज़मान ने की है, उन्होंने एक अंतरिम सरकार स्थापित करने की योजना भी घोषित की है। यह राजनीतिक संक्रमण गंभीर नागरिक अशांति के बीच हो रहा है, जिससे लगभग 300 मौतें हुई हैं। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया।
सर्वदलीय बैठक शुरू संसद परिसर में सर्वदलीय बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू शामिल हैं। वहीं, विपक्ष की ओर से राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल भी बैठक में पहुंचे हैं। डीएमके के टीआर बालू, जेडीयू के लल्लन सिंह, एसपी के राम गोपाल यादव, टीएमसी के सुदीप बंद्योपाध्याय, राजद की मीसा भारती, एसएस (यूबीटी) के अरविंद सावंत, बीजेडी के सस्मित पात्रा, एसपी (एसपी) की सुप्रिया सुले, टीडीपी के राम मोहन नायडू भी सर्वदलीय बैठक में मौजूद हैं।
