पीएम पद से इस्तीफा देने और देश छोड़कर जाने के बाद जेल से बाहर आएंगी खालिदा जिया, राष्ट्रपति ने किया आदेश जारी

शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने और देश छोड़कर जाने के कुछ ही घंटों बाद बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने एक बड़ा फैसला लिया है.

उन्होंने जेल में बंद विपक्षी नेता और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को रिहा करने का आदेश दिया.प्रेस रिलीज के मुताबिक, विपक्षी पार्टी के सदस्यों के साथ बैठक में यह निर्णय लिया गया. प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि शहाबुद्दीन ने “बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया को तुरंत रिहा करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया है.” राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने सर्वसम्मति से बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष को बिना देरी के रिहा करने का फैसला किया.

2018 में भेजा गया था जेल, मिली थी 17 साल की सजा

शेख हसीना की प्रबल विरोधी मानी जाने वाली 78 वर्षीय खालिदा जिया मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की प्रमुख हैं. खालिदा जिया 1991 में बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं. उनका राजनीतिक जीवन उनके पति जियाउर रहमान की हत्या के बाद शुरू हुआ. खालिदा जिया को भ्रष्टाचार के एक मामले में 17 साल की सजा सुनाए जाने के बाद 2018 में जेल भेज दिया गया था. फिलहाल खालिदा अस्वस्थ हैं और अस्पताल में भर्ती हैं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]