अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार गिरकर हुआ घायल
अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार गिरकर हुआ घायल ।

राजेश तिवारी (संवाददाता)
ओबरा / सोनभद्र –डाला चौकी क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के समीप पत्थर से टकराकर अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार गिरकर तीन युवक घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए चोपन सीएचसी ले जाया गया।
रेणुकूट से रावर्टसगंज जा रहे मोटरसाइकिल सवार लगभग साढ़े ग्यारह बजे बस स्टैंड के समीप बने रोड पास कटिंग के सामने पहुंचते ही एक पत्थर के टुकड़े से टकराकर अनियंत्रित होने के बाद गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल शिवम ( 22) पुत्र स्वर्गीय बजरंगी, आशिकाना (18 )वर्ष पुत्र अभी कुमार, चलबाज उम्र (16) वर्ष पुत्र सुरेश निवासी मलिन बस्ती वार्ड नंबर 1 रेणुकूट को उपचार के लिए टेम्पो से चोपन सीएचसी भेज दिया गया।
