कार की टक्कर से 24 वर्षीय एक कांवड़िये की मौत

राजस्थान की राजधानी जयपुर के जेएलएन मार्ग पर रविवार तड़के एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) कार की टक्कर से 24 वर्षीय एक कांवड़िये की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि कार युवक को करीब 50 मीटर तक घसीटती हुई ले गई। युवक गलताजी से जल भरकर चाकसू जा रहा था।

उन्होंने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब चाकसू के शीतला माता निवासी सूरज शर्मा कांवड़ में जल भरकर गलताजी तीर्थ से लौट रहे थे। जेएलएन मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।

पुलिस के मुताबिक गंभीर रूप से घायल सूरज को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक शनिवार रात 60 लोगों के समूह के साथ गलताजी तीर्थ के लिये गया था और रविवार सुबह वापस लौट रहा था।

पुलिस ने बताया कि एसयूवी की तलाश की जा रही है और घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जयपुरिया अस्पताल के शवगृह में भेज दिया गया है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]