शिमला और कुल्लू की सीमा पर समेज गांव में बादल फटने के बाद 36 लोग लापता की चौथे दिन भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा

हिमाचल प्रदेश के शिमला और कुल्लू की सीमा पर समेज गांव में बादल फटने के बाद 36 लोग लापता हैं. लापता लोगों को ढूंढने के लिए गुरुवार (4 अगस्त) की सुबह चौथे दिन भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

समेज गांव में आई बाढ़ ने पूरे गांव को तबाह कर दिया.

गांव में रहने वाले 36 लोगों को बाढ़ अपने साथ बहा कर ले गई. जिला प्रशासन द्वारा एक अगस्त से ही समेज में लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक इन लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. जानकारी के अनुसार लापता लोगों में 36 लोग शामिल हैं, जिनमें 18 महिलाएं, 8 बच्चे और 10 पुरुष शामिल हैं.

स्निफर डॉग सर्च ऑपरेशन का हिस्सा
इन लोगों की तलाश में आर्मी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, होमगार्ड, सीआईएसएफ, अग्निशमन सर्च ऑपरेशन कर रही है. सर्च ऑपरेशन में लाइव डिटेक्टर डिवाइस का इस्तेमाल किया जा रहा है. स्निफर डॉग को भी सर्च ऑपरेशन का हिस्सा बनाया गया है.

इस बीच रामपुर कोषाधिकारी कार्यालय रात 12 बजे तक खुला रहेगा, ताकि आपदा राहत कार्य प्रभावित न हो. समेज में जारी सर्च ऑपरेशन में 301 जवान शामिल हैं. इनमें एनडीआरएफ के 67, पुलिस के 69, आईटीबीपी के 30 जवान, आर्मी के 110 जवान और सीआईएसएफ के 25 जवान शामिल हैं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]