बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चार जिलों में बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत पर दुख जाहिर किया मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चार जिलों में बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे बिजली गिरने से बचने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

मुख्यमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट करके लिखा, वज्रपात से पटना में 3, औरंगाबाद में 3, नवादा में 1 एवं सारण में 1 व्यक्ति की मृत्यु दुःखद। मृतकों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।

लोगों से अपील है कि खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

इससे पहले नीतीश कुमार ने गया और नालंदा में बिजली गिरने से सात लोगों की मौत और अन्य के घायल होने पर दुख जताया था। उन्होंने प्रभावित परिवारों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी। उन्होंने ट्वीट किया, वज्रपात से गया में 5 एवं नालंदा में 2

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]