पेशी पर जा रहे ट्रेन से फरार आरोपी का नही मिला सुराग तलाश में जुटी आरपीएफ

पेशी पर जा रहे ट्रेन से फरार आरोपी का नही मिला सुराग तलाश में जुटी आरपीएफ

*संवाददाता -सद् दाम कुरैशी

आरपीएफ दरोगा एवं सिपाही को किया गया निलंबित बैठाई गई जांच

चोपन/ सोनभद्र – गुरुवार को आरपीएफ पुलिस चोपन की तरफ से तार कटिंग के आरोप में पकड़े गए आरोपी करन निवासी सेक्टर दस ओबरा को प्रयागराज पेशी पर ले जाए जाने के दौरान चुनार रेलवे स्टेशन से फरार होने के बाद आरपीएफ पुलिस लगातार संभावित जगहों पर तलाश कर रही है लेकिन शुक्रवार की साम तक फरार आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका था वहीं ड्यूटी में लापरवाही बरतने को लेकर आरोपी को लेकर जा रहे आरपीएफ दरोगा निरंजन मिश्रा एवं कांस्टेबल महेश यादव को निलंबित कर जांच बैठा दी गई है | बताते चलें कि गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब तार चोरी के आरोप में करन नामक आरोपी को आरपीएफ पुलिस द्वारा पेशी के लिए प्रयागराज ले जाया जा रहा था जहां चुनार रेलवे स्टेशन पर शौच करने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया वहीं इस बाबत आरपीएफ कमांडेंट धनवाद अनुराग मीणा ने बताया कि लापरवाही बरतने पर दरोगा एवं कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है और जांच बैठा दी गई है समाचार लिखे जाने तक फरार आरोपी की तलाश जोर शोर से जारी रही|

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]