नई संसद की छत भी पानी में टपकती लगी सपा नेता अखिलेश यादव ने इस पर कसा तंज कहा 1200 करोड़ की नई संसद की छत बारिश के बाद टपकने लगी

दिल्ली में बुधवार को हुई भारी बारिश की वजह से हाहाकार मच गया। ओल्ड राजेंद्र नगर, प्रगति मैदान समेत दिल्ली की सड़कें पानी में डूब गई। इस बीच नई संसद की छत भी पानी में टपकती दिखाई दी।सपा नेता अखिलेश यादव ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि 1200 करोड़ की नई संसद की छत बारिश के बाद टपकने लगी, अखिलेश यादव ने कहा इससे अच्छी तो पुराने संसद थी।
सपा प्रमुख और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि इस नई संसद से अच्छी तो वो पुरानी संसद थी, जहां पुराने सांसद भी आकर मिल सकते थे। क्यों न फिर से पुरानी संसद चलें, कम-से-कम तब तक के लिए, जब तक अरबों रुपयों से बनी संसद में पानी टपकने का कार्यक्रम चल रहा है।
उन्होंने सवाल किया कि जनता पूछ रही है कि भाजपा सरकार में बनी हर नई छत से पानी टपकना, उनकी सोच-समझकर बनाई गई डिज़ाइन का हिस्सा होता है या फिर…
हालांकि सोशल मीडिया पर एक यूजर ने अखिलेश को जवाब देते हुए कहा कि पहली वाली का हाल इससे भी बुरा था। पम्पों से बाहर निकालना पड़ता था। साथ में उन्होंने पुरानी संसद का वीडियो भी शेयर किया।
