चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत नाजायज गांजा के साथ वृद्ध गिरफ्तार

चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत नाजायज गांजा के साथ वृद्ध गिरफ्तार ।

राजेश तिवारी (संवाददाता)

ओबरा / सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं सीओ सीटी के पर्वेक्षण में मंगलवार की रात्रि ग्यारह बजे चोपन थाना क्षेत्र के लगडामोड़ से एक बृद्ध गांजा तस्कर को गिरफ्तार करके न्यायालय भेज दिया गया जहाँ न्यायालय ने तस्कर को जेल भेज दिया। चोपन थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि 60 वर्षीय रामधनी पुत्र स्व० सहतु अग्रहरी निवासी ग्राम बाड़ी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से एक प्लास्टिक के झोले में कुल 01 किलो 750 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। जिससे अभियुक्त को धारा 8/20 के तहत गिरफ्तार किया गया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]