संदिग्ध परिस्थितियों में मुख्य आरक्षी की हुई मौत,अपने किराये के आवास पर गिरे हुए मिले
दिनांक-30.07.2024 को समय लगभग 22.00 बजे चौकी चुर्क पर सूचना प्राप्त हुई कि मुख्य आरक्षी संजय सिंह (सशस्त्र पुलिस) अपने किराये के आवास पर गिरे पड़े हैं।

उक्त सूचना पर चौकी चुर्क पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर उनको जिला चिकित्सालय लोढ़ी ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों द्वारा उन्हे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक मुख्य आरक्षी संजय सिंह के शव को पोस्टमार्टम हेतु मॉर्चरी हाउस भिजवा दिया गया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
मृतक संजय सिंह दिनांक- 01.09.1988 को आरक्षी (सशस्त्र पुलिस) के पद पर भर्ती हुए थे तथा वर्तमान में पुलिस लाइन चुर्क जनपद सोनभद्र में मुख्य आरक्षी पद पर कार्यरत थे।
