निःशुल्क और निःस्वार्थ सेवा के लिए सम्मानित हुए विकास अग्रहरि

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो

नि:शुल्क और निःस्वार्थ सेवा के लिए सम्मानित हुए विकास अग्रहरि

दुद्धी,सोनभद्र : रविवार को आसनसोल पश्चिम बंगाल में आयोजित राष्ट्रीय महादेव रक्त क्रांति अवार्ड समारोह में अलग अलग प्रदेशों से पहुंचे कई लोगो को निशुल्क और निस्वार्थ भाव से लोगो की सेवा करने के लिए महादेव रक्त क्रांति अवार्ड से नवाजा गया ।
महादेव रक्त क्रांति अवार्ड में दुद्धी के प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष व संस्थापक विकास कुमार अग्रहरी को गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर की भूमि आसनसोल पश्चिम बंगाल में महादेव सेवा फाउंडेशन के बैनर तले कर्नल हेम सिंह जो की सन् 1971ई० के भारत – पाकिस्तान युद्ध के दरमियान अकेले लगभग 17 किलो मीटर उनके सैन्य टुकड़ियों के बीच घुसकर मारने वाले भारत माता के वीर सपूत के हाथों सम्मानित किया गया ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]