टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस में अपने अभियान की शुरुआत
टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस में अपने अभियान की शुरुआत

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में जीत के साथ की है। भारतीय टीम ने 59वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में तब्दील करके 3-2 के अंतर से जीत दर्ज की।कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 58वें मिनट में गोल करके टीम को जीत दिलाई। भारत के लिए गोल मनदीप सिंह(24′), विवेक सागर प्रसाद (34′) और हरमनप्रीत सिंह (59′) ने किए। वहीं न्यूजीलैंड के लिए गोल सैम लेन(8′) और साइमन चाइल्ड (53′) ने किए। पूल बी में शामिल भारत ने पहले मुकाबले में जीत के साथ तीन अंक के साथ बेल्जियम के बाद दूसरे पायदान पर पहुंच गई है।
न्यूजीलैंड ने पहले क्वार्टर में बनाई बढ़त
मैच के पहले ही क्वार्टर में न्यूजीलैंड ने 1-0 की बढ़त बना ली थी। 8वें मिनट में कीवी टीम ने पहला गोल पेनल्टीकॉर्नर के जरिए सैम लेन ने किया इसके बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के प्लेयर्स ने गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। भारतीय टीम को गोल करने का शानदार मौका पहले क्वार्टर के अंतिम मिनट में मिला लेकिन वो गोल में तब्दील नहीं हो सका। पहले क्वार्टर का अंत न्यूजीलैंड ने 1-0 की बढ़त के साथ किया।
दूसरेटंक्वार्टर में मनदीप ने कराई भारत वापसी
दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने शानदार वापसी की और आक्रामक खेल दिखाया। दूसरे क्वार्टर के पहले ही मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल करने का मौका चूक गए। लेकिन भारतीय टीम ने अपना दबदबा दूसरे क्वार्टर में बनाए रखा और मैच के 24वें मिनट में मनदीप सिंह ने पेनल्टी को गोल में तब्दील करके टीम इंडिया की मैच में वापसी करा दी। दूसरे क्वार्टर की अंत 1-1 की बराबरी के साथ हुआ।
विवेक सागर प्रसाद ने तीसरे क्वार्टर में दिलाई बढ़त
तीसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की और दूसरे ही मिनट में गोल करने से चूक गई। मनदीप सिंह गोल करने से चूक गए। लेकिन इसके दो मिनट बाद विवेक सागर प्रसाद ने 34वें मिनट ने फील्ड गोल करके भारत को 2-1 से मैच में बढ़त दिला दी। 36वें मिनट में पीआर श्रीजेश ने न्यूजीलैंड को गोल करने से रोक दिया लेकिन कीवी टीम को दूसरी पेनल्टी मिल गई। न्यूजीलैंड लगातार चार पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन श्रीजेश ने कीवी टीम को गोल नहीं करने दिया।
हरमनप्रीत सिंह ने किया निर्णायक गोल
मैच के चौथे और आखिरी क्वार्टर की शुरुआत भी भारतीय टीम ने आक्रामक अंदाज में की। चौथे क्वार्टर की शुरुआत में सुखजीत सिंह की गोल करने की कोशिश को कीवी गोलकीपर ने नाकाम कर दिया। मैच के 47वें मिनट में भारतीय टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन ये मौका भी खाली चला गया। मैच के 52वें मिनट में न्यूजीलैंड को पेनल्टीकॉर्नर मिला, इसके बाद कीवी टीम ने लगातार तीन पेनल्टीकॉर्नर हासिल किए। साइमन चाइल्ड ने 53वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को 2-2 की बराबरी पर ला दिया। अंतिम 7 मिनट में भारतीय टीम के सामने गोल करने की चुनौती आ खड़ी हुई। 58वें मिनट में सुखजीत ने भारत को पेनल्टी कॉर्नर दिलाया। जो कि पेनल्टी स्ट्रोक में तब्दील हो गया जिसे कप्तान हरमनप्रीस सिंह ने 59वें मिनट में गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाकर भारत को 3-2 के अंतर से निर्णायक बढ़त दिला दी। अंत में मैच भारतीय टीम के नाम रहा।
