ओलंपिक में पहले दिन 17 और 19 साल के शूटर ने मचाया धमाल

चीन ने पेरिस ओलंपिक 2024 का पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है। चीन ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में साउथ कोरिया को 16-12 से हराया दिया है। यह गोल्ड हुआंग यूटिंग और शेंग लिहाओ ने जीता है।

शेंग सिर्फ 17 साल के हैं और यूटिंग 19 साल के हैं। चीन की जोड़ी ने क्वालिफिकेशन राउंड में भी धमाल मचाया था और टॉप पर रही थी। ये जोड़ी इस इवेंट की वर्ल्ड चैंपियन भी हैं। साउथ कोरिया के केउम जिहयोन और हाजुन पार्क को रजत पदक से संतोष करना पड़ा है।

कजाकिस्तान ने हासिल किया तीसरा स्थान

कजाकिस्तान ने कांस्य पदक हासिल किया है। कजाकिस्तान की जोड़ी एलेक्जेंड्रा ले और इस्लाम सतपायेव ने जर्मनी के अन्ना जानसेन और मैक्सिमिलियन उलब्रिच को हरा दिया। ये मैच एकतरफा रहा था। एलेक्जेंड्रा ले और इस्लाम सतपायेव ने 630.8 अंक के साथ इस मुकाबले के लिए क्वालिफाई किया था। 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट तीनों मेडल एशिया के देशों ने जीते हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]