श्वेता तिवारी ने ऐलान किया कि वो जल्द ही करण जौहर की अपकमिंग वेब सीरीज में नजर आएंगी

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों छोटे पर्दे पर ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की दुनिया में भी अपना जादू बिखेर रही हैं। श्वेता इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ से ज्यादा प्रोफेशनल लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं, जो उनके प्रोजेक्ट्स से साफ झलक रहा है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में बताया कि उन्होंने अब बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर से हाथ मिला लिया है। अब श्वेता वेब सीरीज में भी काम करने के लिए तैयार हैं, इस रिपोर्ट में पढ़ें पूरी खबर

श्वेता तिवारी ने ऐलान किया कि वो जल्द ही करण जौहर की अपकमिंग वेब सीरीज में नजर आएंगी। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं धर्मा प्रोडक्शन की अपकमिंग वेब सीरीज कर रही हूं। इसमें मैं एक डॉन जैसा किरदार निभा रही हूं जो साड़ी पहनता है और सिगरेट पीता है। ये काफी मुश्किल रोल था और इसीलिए मैंने इस ऑफर के लिए हां कर दी

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि एक्ट्रेस बदमाश के रोल से अपनी संस्कारी बहू की इमेज मिटा पाएंगी या नहीं। इस वेब सीरीज से पहले एक्ट्रेस इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आई थीं जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे एक्टर थे। अब वह रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म सिंघम 3 में नजर आने वाली हैं। जिसमें अभिनेत्री अजय देवगन के किरदार सिंघम भालेराव की खुफिया टीम में एक महिला अधिकारी होंगी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]