दिल्ली- एनसीआर में सुबह-सुबह हुई बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत

दिल्ली- एनसीआर में सुबह-सुबह हुई बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दी है। इससे मौसम खुशनुमा हो गया है।

इससे पहले मंगलवार को कहीं-कहीं हुई हल्की बरसात के बाद अगले दो दिन भी दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।इससे उमस भरी गर्मी कुछ कम होगी तो अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

दिल्ली-NCR की सुबह आज झमाझम बारिश के साथ हुई। बुधवार को दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश हुई जबकि कहीं-कहीं हल्के बादल भी छाए रहे। IMD ने बारिश के कारण आज मुंबई और दिल्ली के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

मानसून के फिर से एक्टिव होने के कारण कुछ राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इसमें गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्य शामिल है। वहीं, पहाड़ी इलाकों जैसे उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश होती रहेगी। तो आइये जानते हैं कि आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम?

आज इन राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 23-26 जुलाई के दौरान गुजरात राज्य, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र ,ओडिशा, कर्नाटक, पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और केरल और माहे में तेज बारिश होगी। इसके लिए IMD ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]