ओबरा परियोजना के अन्तर्गत कार्यरत दुसान कम्पनी के खिलाफ ठेका मजदूरों ने की नारेबाजी व अविलंब मजदूरी भुगतान की मांग
ओबरा परियोजना के अन्तर्गत कार्यरत दुसान कम्पनी के खिलाफ ठेका मजदूरों ने की नारेबाजी व अविलंब मजदूरी भुगतान की मांग।

राजेश तिवारी (संवाददाता)
ओबरा / सोनभद्र – स्थानीय तहसील के अन्तर्गत निर्माणाधीन 1320 मेगावॉट की (सी ) थर्मल पॉवर प्लांट के दूसरी यूनिट का निर्माण कार्य दुसान कम्पनी के द्वारा कराया जा रहा है । जिसके क्रम में आज मजदूरों ने कार्य ठप कर कार्यदायी संस्था पर 3 महीने से वेतन न देने का आरोप लगाया व नाराज मजदूरों ने सुबह 11 बजे से ही हड़ताल पर चले गये वहीं दूसरी तरफ मजदूरों ने कार्य बहिष्कार कर कई घंटे प्लांट जाने वाला रास्ता रोककर जोरदार प्रदर्शन किया । इसी क्रम में बतातें चले कि नियमित वेतन भुगतान को लेकर मजदूर पिछले 15 दिनों से लगातार आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारियों ने उनकी सुधि नहीं ली। वहीं मजदूरों ने आरोप लगाया कि, कोरियाई कम्पनी दुसान के अन्तर्गत कार्यरत ठेकेदारों ने मजदूरों को समय से वेतन नहीं दिया जा रहा जिसे लेकर मजदूर आंदोलनरत हैं वहीं भुगतान को लेकर बौखलाये मजदूरों ने झरिया नाला दुसान गेट पर एकत्रित होकर मजदूर एकता जिंदाबाद, भारत माता की जय के नारे लगाने लगे।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार व नाम न छापने की शर्त पर स्थानीय लोगों ने बताया कि ठेकेदार या अन्य लोगों द्वारा मजदूरों को कंपनी में कार्य दिलाने के नाम पर धन उगाही किया जाता है तभी मजदूरों को कम्पनी में कार्य मिलता वहीं मजदूरों का आरोप है कि दुसान कम्पनी के द्वारा रखे गए थर्ड पार्टी के ठेकेदारों द्वारा मजदूरों को 2 से 3 महीने से भुगतान नहीं किया जा रहा है यह सिलसिला लगातार छ:महीने से लगभग चला आ रहा है जिसे मजदूर भुखमरी के शिकार हो रहे हैं और ठेकेदार के तानाशाही रवैये के कारण मजदूर हड़ताल पर जाने को विवश हैं जिसे मजदूरों में आक्रोश देखा जा रहा है।मजदूरों ने संबंधित विभाग व परियोजना के उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल मजदूरी भुगतान करने की मांग की है वहीं खबर लिखे जाने तक स्थानीय पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास किया जा रहा था।
