चोपन की साइबर क्राइम टीम द्वारा शिकायत कर्ता के खाते से फ्राड हुए 28000/- रुपये दिलवाये गये वापस।
चोपन की साइबर क्राइम टीम द्वारा शिकायत कर्ता के खाते से फ्राड हुए 28000/- रुपये दिलवाये गये वापस।
संवाददाता -सद् दाम कुरैशी
चोपन/सोनभद्र – दिनांक 19.02.2024 को आवेदक प्रेम कुमार पुत्र राम प्रसाद साहू निवासी गौरव नगर थाना चोपन जनपद सोनभद्र द्वारा थाना चोपन जनपद सोनभद्र पर ऑनलाइन प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया था कि आवेदक के साथ टेलीग्राम लिंग के माध्यम से 28000/- रुपये का साइबर फ्राड कर लिया गया है। शिकायत के उपरान्त पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशानुसार थाना चोपन की साइबर क्राइम टीम द्वारा आवेदक के किये गये शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक का संपूर्ण धरराशि आवेदक के खाते में वापस कराई गई। जिस पर आवेदक द्वारा पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया।
**पुलिस टीम का विवरण* – प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया , निरीक्षक इरफान अली साइबर प्रभारी थाना चोपन, कम्प्यूटर ऑपरेटर सुशील कुमार थाना चोपन ,का0 सुनील कुमार थाना चोपन जनपद सोनभद्र शामिल रहे।
