2.300 किग्रा गांजा के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा 2.300 किग्रा गांजा के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ/शराब तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है, इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्वेक्षण व निर्देशन में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा दिनांक-21.07.2024 को रात्रि 22.10 बजे घसिया बस्ती तिराहे के पास से एक नफर अभियुक्त इमामन शाह पुत्र स्व0 मनीब शाह नि0 सिल्थरी थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र के कब्जे से 02 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर थाना पर मु0अ0सं0 529/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण–
1.इमामन शाह पुत्र स्व0 मनीब शाह नि0 सिल्थरी थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र ।
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 कमलनयन दूबे प्रभारी चौकी चुर्क थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
2.हे0का0 अमरजीत सिंह यादव चौकी चुर्क थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र।
