यूएस के मिसिसिपी राज्य में एक नाइट क्लब के बाहर रात को फायरिंग हुई इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 16 लोग घायल

यूएस के मिसिसिपी राज्य में एक नाइट क्लब के बाहर रात को फायरिंग हुई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 16 लोग घायल हो गए। वहीं पाकिस्तान में इस्लामाबाद पुलिस ने तहरीक ए इंसाफ पार्टी की अध्यक्ष गौहर खान और सूचना सचिव रऊफ हसन को गिरफ्तार किया।यूएस के मिसिसिपी राज्य की इंडियनोला चर्च स्ट्रीट में गोलीबारी की गई। लोगों ने बताया कि उन्होंने नाइट क्लब के बाहर गोलियां चलने की आवाज सुनी। इंडियनोला के मेयर केन फेदरस्टोन ने बताया कि फायरिंग में 19 वर्षीय युवकों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

तहरीक ए इंसाफ पार्टी कार्यालय से कंप्यूटर जब्त
इस्लामाबाद पुलिस ने पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के कार्यालय से पार्टी अध्यक्ष गौहर खान और सूचना सचिव रऊफ खान को गिरफ्तार किया। पार्टी के नेता शिबली फराज ने गिरफ्तारी की आलोचना की और इसे कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन बताया। पुलिस ने पार्टी कार्यालय से कंप्यूटर और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। पीटीआई की ओर से एक्स पर पोस्ट किया गया कि इस्लामाबाद पुलिस कानून का मजाक उड़ा रही है। पाकिस्तान में जंगलराज कायम है।

वहीं पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के वकील अली इलाज बट्टार ने एक्स पर पोस्ट किया कि मुझे पार्टी कार्यालय से फोन आया कि 300-400 पुलिस वाले कार्यालय में घुस आए और अध्यक्ष गौहर खान और सूचना सचिव रऊफ खान को गिरफ्तार करके ले गए। पीटीआई ने इसका वीडियो भी एक्स पर पोस्ट किया। इसमें लिखा गया कि पाकिस्तान की सरकार विपक्षी दलों के पीछे लगकर बेबुनियाद कार्रवाई करने की बजाय अपराधियों को पकड़ने के लिए अधिकारियों को लगाए। पीटीआई नेता खुर्रम शेर जमान ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कुछ दस्तावेज और उपकरण पार्टी कार्यालय से जब्त किए हैं। साथ ही स्टाफ को एक कमरे में बंद कर दिया है। इनको ले जाने के लिए कैदी वाहन का इंतजार किया जा रहा है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]