सानिया मिर्जा के साथ शादी के खबरों पर क्रिकेटर शमी दिया जवाब कहा……

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे किए है. शमी और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के शादी की खूब खबरें चली थी.जिसका जवाब शमी ने देते हुए इन सभी खबरें को सिरे से खारिज कर दिया है.आप को बता दे की हाल ही में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के बीच तलाक हो चुका है. जिसके बाद से शमी के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा था. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर दोनों के जल्द शादी करने की बात तक कह डाली थी.
मोहम्मद शमी ने एक इंटरव्यू में सानिया मिर्जा के साथ शादी की बात का खुलासा करते हुआ कहा की यह काफी अजीब है और जानबूझकर ऐसा मजाक किया गया है. शमी ने कहा की फोन खोलने पर अपनी ही तस्वीर दिखती है. मैं सबको एक चीज बोलना चाहता हूं किसी की भी इस तरह से नहीं खींचना चाहिए. शमी ने कहा की हो सकता है की मीम्स आपके मजाक के लिए हो लेकिन वो किसी से जीवन से जुड़ा हुआ है.इसलिए काफी सोच समझकर मीम्स बनाने चाहिए.शमी ने सख्त लिहाज में कहा की दूसरे के टांग खींचना या दूसरे को गड्ढे में डालना बड़ा आसान होता है

मोहम्मद शमी वनडे विश्व कप के बाद चोटिल हो गए थे. जिसके बाद उनको सर्जरी भी करवानी पड़ी है और अब को चोट से धीरे – धीरे रिकवर हो रहे है. शमी ने नेट्स में गेंदबाजी करनी भी शुरु कर दी है. इसका वीडियो खुद शमी ने अपने इंस्ट्रग्राम पर शेयर किया था. शमी का वनडे विश्व कप में काफी कमाल का प्रदर्शन रहा था जहां पर वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे थे. शमी की भारतीय टीम में वापसी बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में हो सकती है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]