उत्तराखंड एक बोलेरो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी वाहन सवार 2 लोगों की मौत

उत्तराखंड में सीमांत त्यूणी तहसील से लगे शिलगांव खत के कथियान-डांगूठा मार्ग पर ऐठान के पास एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार देर रात एक बोलेरो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।वाहन सवार 2 लोगों की मौत हो गई और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

दोनों ऐठान निवासी थे, जिनकी पहचान जयेंद्र सिंह (48 वर्ष) और हुकम सिंह (40 वर्ष) के रूप में हुई है। ये दोनों रात को जब सेब बागान से वापस लौट रहे थे, तब उनकी गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिससे मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं राजस्व पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]