कोन बस स्टैंड पर ट्रक और बाईक की सीधी टक्कर में एक युवक् की मौके पर मौत व दूसरा घायल

कोन बस स्टैंड पर ट्रक और बाईक की सीधी टक्कर में एक युवक् की मौके पर मौत व दूसरा घायल।

राजेश तिवारी (संवाददाता)

कोन/ सोनभद्र -स्थानीय थाना क्षेत्र के कोन बस स्टैंड तिराहे पर बीती रात लगभग 10.00 बजे ट्रक व बाईक की सीधी टक्कर में राकेश की मौके पर मौत हो गयी जबकि दूसरा युवक घायल हो गया जिसका ईलाज स्थानीय चिकित्सालय में चल रहा था। घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुँचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार राकेश उरांव उम्र लगभग 19 वर्ष पुत्र विजय उरांव निवासी बागेसोती, थाना -कोन व चचेरा भाई हरिशंकर उम्र लगभग -18 वर्ष पुत्र जोगेंद्र उरांव निवासी बागेसोती, थाना -कोन, जि. सोनभद्र के निवासी हैं वहीं दूसरी ओर घर वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ट्रक और बाईक को कब्जे में लेकर अग्रिम कारवाई में जुट गई।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]