अगले 24 घंटों में इन इलाकों में होगी बारिश

अगले 24 घंटों में इन इलाकों में होगी बारिश

स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों में कोंकण और गोवा, गुजरात, कर्नाटक के तटीय इलाके, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके, तेलंगाना और केरल में मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है। देश के पश्चिमी, मध्य, पूर्वी-पूर्वोत्तर और दक्षिणी हिस्से में मानसून जमकर एक्टिव है। गुजरात के पोरबंद में शुक्रवार को 36 घंटे में 565 मिमी बारिश हो गई। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में भी काफी बारिश की चेतावनी दी है। मुंबई में भी भारी से भारी बारिश का क्रम जारी रहेगा।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

यूपी में मानसून पर ब्रेक की स्थिति है। इसके चलते कई जगह तापमान में इजाफा हुआ है। कानपुर में 40.8 डिग्री तो प्रयागराज में 39.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। बिहार में कई इलाकों में बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने 20 से 21 जुलाई के बीच पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान जताया है। हरियाणा और चंडीगढ़ में 21 से 22 जुलाई के बीच बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी इन दिनों बारिश का सिलसिला चलता रहेगा पूर्वोत्तर भारत में मौसम विभाग ने नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 20 से 22 जुलाई के बीच भारी बारिश का अनुमान जताया है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]