VIP पार्टी के प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) पार्टी के प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई है. कहा जा रहा है कि घर में ही उनकी हत्या की गई है. दरभंगा के एसएसपी ने इसकी पुष्टि की है.
एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि उनका शव घर के भीतर क्षत-विक्षत हालत में मिला. पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है. जीतन सहनी का घर दरभंगा के सुपौल बाजार के अफजला पंचायत में है.
