दिल्ली के बुराड़ी स्थित हिरनकी में केदारनाथ धाम के नाम से मंदिर स्थापित किए जाने का विरोध शुरू

दिल्ली के बुराड़ी स्थित हिरनकी में केदारनाथ धाम के नाम से मंदिर स्थापित किए जाने का विरोध शुरू हो गया है. दो दिन पहले केदारनाथ धाम के तीर्थपुरोहित ने प्रतीकात्मक मंदिर के शिलान्यास का विरोध किया.बीच, ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद नेआरोप लगाया है कि केदारनाथ में ‘सोना घोटाला’ हुआ है.
उन्होंने कहा कि केदारनाथ में 228 किलो सोना गायब कर दिया गया, इसकी किसी को चिंता नहीं है. कोई इसकी जांच क्यों नहीं कर रहा? उन्होंने आगे कहा, वहां घोटाला करने के बाद अब राजधानी दिल्ली में केदारनाथ का निर्माण कराया जाएगा, और यहां भी घोटाला होगा.
केदारनाथ धाम दिल्ली में बने ये हम नहीं होने देंगे
दिल्ली के बुराड़ी स्थित हिरनकी में ‘श्री केदारनाथ धाम’ के नाम से मंदिर स्थापित किए जाने को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि दिल्ली में केदारनाथ मंदिर नहीं बनाया जा सकता. बारह ज्योतिर्लिंगों का स्थान तय किया गया है, क्यों जनता को भ्रम में डालना चाहते हो. भगवान के हजार नाम हैं, किसी भी नाम से स्थापना करके पूजा करिए, लेकिन केदारनाथ धाम दिल्ली में बनेगा, ये नहीं होने देंगे.
अनंत-राधिका की शादी में PM ने स्वामी जी से आशीर्वाद लिया
बता दें कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद व द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी पहुंचे और दंपति को आशीर्वाद दिया. इस दौरान उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई.
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी उनके पास आए और प्रणाम किया. हमारा जो नियम है, हमने उन्हें आशीर्वाद दे दिया. वह हमारे कोई दुश्मन नहीं, हम हमेशा उनका हित चाहते हैं. जब उनसे कोई गलती होती है तो हम उसको लेकर बोलते हैं.
