अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट की शादी में सलमान ऐश्वर्या राय ने पपाराजी को एकसाथ पोज दिए

अनंत अबानी राधिका मर्चेंट की शादी में देश-विदेश के दिग्गजों का जमावड़ा देखने को मिला. लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में किसी ने कभी नहीं सोचा होगा.
अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट की शादी में सलमान ऐश्वर्या राय ने पपाराजी को एकसाथ पोज दिए. दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही. चलिए जानते हैं आखिर क्या है सच्चाई?
ऐश्वर्या ने थामा सलमान का हाथ
सोशल मीडिया पर अनंत-राधिका की शादी से सलमान ऐश्वर्या राय की एक साथ फोटो खूब वायरल हो रही है. जिसमें, ऐश्वर्या सलमान का हाथ थामे नजर आ रही हैं वहीं सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा भी दोनों के साथ खड़ी हैं… लेकिन रुकिये, इससे पहले आप इसे सच माने तो हम आपको बता दें कि ये एक फेक तस्वीर है, जिसे AI की मदद से बनाया गया है, जोकि दिखने में एकदम असली लग रही है. हालांकि ये फेक है. असल में शादी में सलमान ऐश्वर्या दोनों ही मौजूद थे, लेकिन एक साथ नजर नहीं आए. बता दें, सलमान जहां इस शादी में अपनी बहन अर्पिता के साथ पहुंचे थे तो वहीं ऐश्वर्या अपनी बेटी अराध्या के साथ नजर आई थी.
क्या अलग हो रहे हैं अभिषेक-ऐश्वर्या
वहीं दूसरी तरफ ऐश्वर्या अभिषेक बच्चन की तलाक की अफवाहे उड़ रही थी इन खबरों ने तुल तब पकड़ा जब अनंत-राधिका की शादी में ऐश्वर्या पूरे बच्चन परिवार से अलग पहुंची. वहीं शुभ आशीर्वाद सेरेमनी में भी ऐश्वर्या बच्चन फैमिली एक साथ नहीं बल्कि अलग-अलग पहुंचे. हालांकि अब इन खबरों पर विराम लग गया है, क्योंकि ऐश्वर्या अभिषेक की इस शादी के फंक्शन से एक इनसाइड फोटो सामने आई, जिसमें दोनों साथ बैठे नजर आ रहे हैं. हालांकि सोशल मीडिया में ये माना जा रहा है कि ऐश्वर्या बच्चन परिवार के साथ नहीं बल्कि अपनी मां के घर में बेटी अराध्या के साथ रहती हैं परिवार के सााथ कुछ ठीक नहीं चल रहा है.
