अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट की शादी में नहीं शामिल हुई करीना

अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट की शादी में बॉलीवुड, राजनेता, धर्मगुरु समेत दुनियाभर की मशहूर हस्तियां शामिल हुई हैं. बॉलीवुड इंडस्ट्री वालों ने इस शादी में समा बांध दिया जमकर डांस किया.

वहीं ऐसे भी कई सेलेब्स थे जो इस शादी में शामिल नहीं हुए. इस लिस्ट में करीना कपूर, सैफ अली खान, अक्षय कुमार, कंगना रनौत से लेकर काजोल सोनम कपूर का नाम शामिल है. वहीं अब एक्ट्रेस करीना ने शादी में शामिल ना होने को लेकर पोस्ट किया है न्यूली वेड कपल को बधाई दी है.

शादी में क्यों शामिल नहीं हुई करीना?

अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल नहीं हो पाने के चलते करीना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में अनंत-राधिका की शादी की तस्वीर शेयर कर लिखा-‘आप दोनों को जिंदगीभर की खुशियां मुबारक हो. हमने सेलिब्रेशन मिस किया, हमारी तरफ से ढेर सारा प्यार. सैफ करीना. दरअसल, सैफ अली खान करीना कपूर इन दिनों फैमिली के साथ छुट्टियां मना रहे हैं. दोनों अपने परिवार के साथ विदेश में हैं. इसलिए माना जा रहा है कि कपल फंक्शन में शामिल नहीं हो पाए. करीना के सोशल मीडिया पर पोस्ट से माना जा रहा है कि वो सैफ के साथ ग्रीस में हैं.

ये हस्तीयां भी नहीं हुईं शामिल

करीना सौफ के अलावा इस शादी में अनिल कपूर की बेटी सोनम (Sonam Kapoor) शामिल नहीं हुई. अनिल तो इस शादी में जमकर थिरकते दिखे लेकिन सोनम उनके पति आनंद आहूजा मुकेश अंबानी के फंक्शन में नहीं पहुंचे. वहीं, देओल परिवार भी इस पार्टी से दूर ही नजर आए. इसके अलावा अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी शादी में शामिल नहीं हुए. एक रिपोर्ट सामने आई थी कि उन्हें कोरोना हो गया है. इस चलते वह अनंत अंबानी राधिका की शादी में शरीक नहीं हो पाए हैं.वहीं, अनंत अंबानी की शादी में रवीना टंडन (Raveena Tandon) , आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur), कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) भी नजर नहीं आए.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]