नेपाल में हुए बस हादसे में अब तक पांच शव बरामद हुए

नेपाल में हुए बस हादसे में अब तक पांच शव बरामद हुए हैं। बरामद शवों में से एक शव भारतीय नागरिक का है। ये लोग हादसे के बाद से ही लापता थे। अभी बस में सवार अन्य लोगों का पता नहीं चल सका है और उनकी तलाश में नेपाल सुरक्षा बल के 500 से ज्यादा जवान लगे हुए हैं।बीते हफ्ते नेपाल के चितवन जिले में भूस्खलन की चपेट में आकर दो बसें त्रिशूली नदी में गिर गईं थी। दोनों बसों में कुल 65 यात्री सवार थे।

गैंदाकोट इलाके से बरामद हुआ पांचवां शव
रविवार को बचाव टीम ने गैंदाकोट-7 इलाके से पांचवें शव को बरामद किया। बरामद किए गए शवों में से एक भारतीय भी शामिल है। जिसकी पहचान ऋषिपाल शाही के रूप में हुई है, जो बिहार का निवासी था। शव की जेब में मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान हुई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शाह के भाई ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के मोतिहारी शहर के राजमुनुवा क्षेत्र के निवासी थे और नेपाल में रहकर काम करते थे। अभी तक बरामद किए गए पांच शवों में से दो नेपाल के नागरिकों के, जबकि तीन भारतीय नागरिकों के हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]