वर्ल्ड टेनिस रैंकिंग में दूसरे तीसरे नंबर के खिलाड़ी सर्बिया के दिग्गज नोवक जोकोविच स्पेन के कार्लोस अल्काराज के बीच खिताबी होगा भिड़ंत

वर्ल्ड के सबसे फेमस टेनिस टूर्नामेंट्स में से एक विंबलडन का फाइनल इस बार ऐतिहासिक होने जा रहा है. वर्ल्ड टेनिस रैंकिंग में दूसरे तीसरे नंबर के खिलाड़ी सर्बिया के दिग्गज नोवक जोकोविच स्पेन के कार्लोस अल्काराज के बीच खिताबी भिड़ंत होने वाली है.पिछले साल भी इन दोनों की भिड़ंत हुई थी नोवक जोकोविच को कार्लोस अल्काराज ने शिकस्त दिया था, लेकिन विंबलडन 2024 के फाइनल के टिकट की कीमत जानकर आप हैरान हो जाएंगे.
सबसे सस्ता टिकट भी है बहुत महंगा
विंबलडन 2024 के फाइनल मैच की टिकट की कीमत खेल की इतिहास की सबसे महंगी टिकट है. इसकी टिकट की कीमत की शुरुआत करीब अमेरिकी डॉलर (लगभग 8,35,193 रुपये) होगी. बता दें कि फाइनल मुकाबले की सबसे महंगी टिकट 12 लाख रुपये से भी अधिक बताई गई है. हालांकि टिकट बेचने वाली अलग-अलग वेबसाइट्स पर कीमत भी अलग-अलग हो सकती हैं. वहीं दावा किया जा रहा है कि यह टेनिस के इतिहास के किसी टूर्नामेंट का सबसे महंगा मैच साबित होने वाला है.
पिछले हार का बदला लेना चाहेंगे जोकोविच
बता दें कि पिछले साल 2023 में भी विंबलडन के फाइनल में नोवक जोकोविच कार्लोस अल्काराज आमने-सामने थे. 21 वर्षीय कार्लोस अल्काराज ने 5 सेट तक चले इस मुकाबले में 1-6, 7-6, 6-1, 3-6, 6-4 से 25वां ग्रैंड स्लैम कुल 8 विंबलडन खिताब जीतने वाले जोकोविच को शिकस्त दिया था पहली बार विंबलडन का खिताब अपने नाम किया था. अब ये दोनों खिलाड़ी एस बार फिर फाइनल में आमने-सामने होंगे.
जोकोविच बनाम अल्काराज का हेड टू हेड रिकॉर्ड
नोवाक जोकोविच कार्लोस अल्काराज की पहली बार 2022 मैड्रिड एटीपी टूर्नामेंट में भिड़ंत हुई थी अल्काराज ने जीत हासिल की. इसके बाद इन दोनों खिलाड़ियों की 5 बार आमना-सामना हो चुका है. यानी दोनों के बीच अबतक 6 बार भिड़ंत हुई है दोनों ने 3-3 बार जीत दर्ज की है. यानी देखा जाए तो कोई किसी के कम नहीं है. यह आंकड़े भी उनकी भिड़ंत को रोमांचक बना रहे होंगे.
