ट्रंप की रैली में फायरिंग बर्मिंघम के एक नाइट क्लब में फिर हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत

शनिवार शाम को डोनाल्ड ट्रंप की रैली में फायरिंग के बाद अमेरिका में गोलीबारी का एक नया मामला सामने आया है। शनिवार देर रात को बर्मिंघम के एक नाइट क्लब में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई।इसके अलावा एक अन्य फायरिंग मामले में एक बच्चे समेत तीन लोगों की जान चली गई है।

बर्मिंघम पुलिस विभाग के अधिकारी ट्रूमैन फिट्जगेराल्ड ने एक वीडियो में जानकारी दी है कि अधिकारियों ने 27वीं स्ट्रीट नॉर्थ के 3400 ब्लॉक पर एक नाइट क्लब के बाहर कई लोगों को गोली मारे जाने की सूचना पर रात 11 बजे के बाद तुरंत कार्रवाई की।

बर्मिंघम फायर एंड रेस्क्यू कर्मियों को नाइट क्लब के पास एक फुटपाथ पर एक व्यक्ति और क्लब के अंदर दो महिलाओं की लाशें मिलीं। बर्मिंघम अस्पताल में करीब नौ लोगों का इलाज चल रहा है। एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी ने सड़क से नाइट क्लब में फायरिंग की है।

कार में मिली तीन लाशें

दूसरी घटना पर पुलिस ने कहा कि बर्मिंघम में इंडियन समर ड्राइव के 1700 ब्लॉक में तीन लोगों के शव मिले हैं। सभी की मौत गोली लगने से हुई है। तीनों के शव एक कार के अंदर थे। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच करने में जुटी है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]