अनंत अंबानी और राधिका की शादी में दीपिका ने पहना अनारकली सूट

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शुक्रवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी पहुंचीं। दीपिका जल्द ही पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं।अभी वह सात महीने की प्रेग्नेंट हैं। इस ग्रैंड शादी में दीपिका के अलावा उनके पति रणवीर सिंह भी पहुंचे थे और जमकर अन्य सेलिब्रिटीज के साथ डांस किया।
कार्यक्रम में दीपिका ने रेड कलर की अनारकली पहनी थी, जिसने सभी लोगों का दिल जीत लिया। लाल रंग की अनारकली में दीपिका बेहद खूबसूरत दिखाई दीं। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। दीपिका के इस ट्रेडिशनल आउटफिट को तोरानी ने कस्टम-डिजाइन किया था। वहीं, अगर आप दीपिका की ड्रेस की कीमत जानेंगे तो होश उड़ जाएंगे। दरअसल, दीपिका ने अनंत अंबानी की शादी में 1,45,500 रुपये की अनारकली ड्रेस पहनी थी।
इंस्टाग्राम पर विरल भयानी ने दीपिका का वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह ट्रेडिशनल ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। वीडियो में वह वेडिंग में एंट्री लेती देखी जा सकती हैं। ड्रेस के साथ उन्होंने गले में नेकलेस पहना हुआ था। बता दें कि अनंत और राधिका की वेडिंग सेरेमनी काफी धूमधाम से हुई। इसमें देश-दुनिया से जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। बॉलीवुड स्टार्स, अलग-अलग पार्टियों के राजनेता, स्पोर्ट्स हस्तियां आदि इस शादी में गेस्ट बनकर पहुंचे।
शादी से दो दिन पहले राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी भी थी। इसमें भी दीपिका और रणवीर सिंह समेत तमाम सेलिब्रिटीज पहुंचे थे। ओरी ने दीपिका के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। इसमें ओरी ने एक्ट्रेस के बेबी बंप पर हाथ रखे हुए नजर आ रहे थे। वहीं, रणवीर सिंह भी ओरी और दीपिका के साथ खड़े होकर फोटो क्लिक करवा रहे थे। इस सेरेमनी में दीपिका ने पर्पल कलर की साड़ी पहनकर फैंस का दिल जीत लिया था।
