पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में ट्रक से भिड़ंत के बाद एंबुलेंस में सवार एक परिवार के चार सदस्यों समेत छह लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में शुक्रवार की रात ट्रक से भिड़ंत के बाद एंबुलेंस में सवार एक परिवार के चार सदस्यों समेत छह लोगों की मौत हो गई।पुलिस ने यह जानकारी दी।जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार पास के अस्पताल में उपचाराधीन गंभीर रूप से घायल दो लोगों की पहचान की अभी पुष्टि नहीं हुई है। एम्बुलेंस से अपर्णा बेग नाम के मरीज को खिरपई के एक अस्पताल से मेदीनपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाते समय केशपुर से गुजरने वाले पंचमी राजकीय राजमार्ग के पास यह दुर्घटना हुई। अधिकारी ने शनिवार को बताया, ”मरीज के परिवार के सदस्यों और चालक समेत आठ लोगों को ले जा रही एंबुलेंस सीमेंट की बोरियों से लदे एक ट्रक से टकरा गई। छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मरीज समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।”
