रॉल्स रॉयल कुलियन कार से दुल्हनिया को लेने पहुंचे अनंत अंबानी

आज मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट के साथ होने जा रही है. इनकी शादी पूरी दुनिया की निगाहें लगी हुई हैं. इसके साथ ही अनंत अंबानी की शादी में देश-विदेश से लोग पहुंचे हैं.

अब अनंत अंबानी जिस कार से राधिका को लेने जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर बारात लेकर पहुंचे हैं, वह चर्चा का विषय बन गई है. दरअसल अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट के घर रॉल्स रॉयस कुलियन ब्लैक बैज है. इस कार में कई आधुनिक फीचर्स और दमदार इंजन दिया हुआ है.

कैसी है रॉल्स रॉयस कुलियन

यह एक 5 सीटर लग्जरी एसयूवी है. वहीं इस कार का कंपनी ने सिर्फ एक ही वेरिएंट बाजार में उतारा है. इतना ही नहीं यह कार देश में कुल 11 रंगों में उपलब्ध है. इसके अलावा यह सिर्फ पैट्रोल पर चलने वाली कार है. इस कार में 250 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड प्रदान कराई गई है. कंपनी के अनुसार ये कार महज 6.6 किमी का माइलेज प्रदान करती है. साथ ही इस कार में केवल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है.

रॉल्स रॉयल कुलियन की इस कार के इंजन की बात करें तो कंपनी ने इसमें 6,749 सीसी का दमदार इंजन उपलब्ध कराया है. ये इंजन 563 बीएचपी की मैक्स पावर के साथ ही 850 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है.

कितनी है इस कार की कीमत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रॉल्स रॉयस कुलियन ब्लैक बैज की एक्स शोरूम कीमत 6.95 करोड़ रुपये है. वहीं ऑन रोड कीमत इस कार की देश की राजधानी में 8.20 करोड़ रुपये है. डॉयमेंशन पर नज़र डालें तो इस लग्जरी एसयूवी की लंबाई 5345 एमएम, चौड़ाई 2000 एमएम और ऊंचाई 1835 एमएम है. वहीं ये कार तीन टोयोटा फॉर्च्यूनर के मुकाबले पावर जनरेट करती है. इसके अलावा इस कार में कंपनी ने 8 एयरबैग भी प्रदान कराए हैं जो इस कार में बैठने वालों को सुरक्षा प्रदान कराती है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]