अनंत-राधिकी की शादी समारोह के लिए मुंबई पहुंचे John Cena

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के पवित्र बंधन में आज बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी में कई हस्तियां नजर आने वाली है। इस बीच न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बॉलीवुड के स्टार और पूर्व रेसलर जॉन सीना (John Cena) मुंबई के एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं।

जॉन सीना अनंत अंबानी और राधिका की शादी के लिए मुंबई पहुंचे हैं। जॉन सीना इस दौरान कार में बैठते हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान उनके लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

अनंत-राधिकी की शादी समारोह के लिए मुंबई पहुंचे John Cena

दरअसल, अनंत अंबानी और राधिका की शादी में एटेंड होने के लिए देश ही नहीं विदेश से भी मेहमान आ रहे हैं। अंबानी परिवार धूम-धाम से अपने मेहमानों का स्वागत कर रहा है। शादी में सेलिब्रिटी का जमावड़ा लगने वाला है। इस बीच WWE रेसलर जॉन सीना का वीडियो खूब महफिल लूट रहा है। इस वीडियो में जॉन मुंबई पहुंचते हुए नजर आए।

जॉन सीना को ग्रे रंग की टी-शर्ट, शॉट्स और कैप पहने हुए देखा जा रहा है। वह पेपराजी को देख हाथ हिलाकर मुस्काराते हुए नजर आए और उन्होंने सभी फोटोग्राफर्स को धन्यवाद कहा। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस काफी बेताब नजर आए।

इन बड़ी हस्तियों में जॉन सीना के अलावा किम कार्दशियन, ख्लो कार्दशियन का नाम भी लिस्ट में है। इस शादी में किम कार्दशियन, ख्लो कार्दशियन और जॉन सीना के साथ माइक टायसन और जीन-क्लाउड वैन डैम जैसे अन्य अंतर्राष्ट्रीय सितारे भी शामिल होंगे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]