महाराष्ट्र:एक कार के खड़े ‘कंटेनर ट्रक’ से टकरा जाने से उसमें (कार) सवार तीन लोगों की मौत

महाराष्ट्र के नासिक जिले में गुरूवार तड़के एक कार के खड़े ‘कंटेनर ट्रक’ से टकरा जाने से उसमें (कार) सवार तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि पीड़ित एक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे तभी तड़के करीब साढ़े चार बजे मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मालेगांव के निकट उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
