अमेठी बिजली गिरने से दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत
अमेठी । बुधवार दोपहर बाद जिले में चमक-गरज के साथ हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई। एक मवेशी की भी जान चली गई। तीनों घटनाओं को लेकर संबंधित क्षेत्र की राजस्व टीमों ने जांच पड़ताल व कार्रवाई शुरू कर दी है।अलग-अलग थानों की पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पीपरपुर थाने के केशवपुर गांव निवासी युवराज (19) बुधवार को बकरी चराने गांव के बाहर बाग में गया था। तभी बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए युवराज बाग में एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी तेज गरज के साथ बिजली गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां बिजली की चपेट में आने से उसकी एक बकरी भी मर गई। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। जिंदा समझ कर युवराज को सीएचसी ले गए, लेकिन वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
