एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी इससे ऑटो में बैठे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

ग्वालियर जिले में पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के तहत भिंड रोड पर गुरुवार को भीषण हादसा देखने को मिला। एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो में बैठे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।मरने वालों में पति, पत्नी, बेटा व भतीजी शामिल है। एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में भाग लेने गए थे। गुरुवार सुबह नरेश अपने परिवार के साथ मालनपुर से बानमोर ऑटो से लौट रहे थे। ऑटो चला रहा अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग निकला। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और जांच शुरू कर दी है।
