टी 20 विश्व कप 2024 में लीग स्टेज से बाहर होने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का बड़ा बयान आया

टी 20 विश्व कप 2024 में लीग स्टेज से बाहर होने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का बड़ा बयान आया है. ऑस्ट्रेलिया की टीम को टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान के हाथों का हार का सामना करना पड़ा था.जिसकी वजह से टीम टी20 विश्व कप के सुपर 8 से ही बाहर हो गई थी. अब इसी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्टार्क का बयान काफी वायरल हो रहा है. अफगानिस्तान की टीम ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हरा दिया था. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने स्टार्क के जगह एश्टोन एगर को मौका दिया था.

क्या बोले मिचेल स्टार्क

अफगानिस्तान के खिलाफ मिली हार को लेकर खुलासा करते हुए मिचेल स्टार्क ने कहा की टीम प्रबंधन ने मैच अप पर भरोसा किया क्योंकि पिछले मैच पर उस मैदान पर स्पिनर चल रहे थे.इसलिए टीम ने एश्टोन एगर को मौका दिया था और उन्होंने शुरुआत ओवरों में काफी अच्छी गेंदबाजी की थी. अफगानिस्तान ने स्पिन को बखूबी खेला और शायद हालात का आकलन हमसे बेहतर किया था.

हमने कुछ गलतियां की जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ा. आगे स्टार्क ने कहा की ग्रुप चरण में हम इंग्लैंड से आगे थे और अचानक ही अलग ग्रुप में आ गए. हमें दो मैच दिन रात के मिले और तीसरा मैच दिन का था और हम सर्वश्रेष्ठ तैयारी नहीं कर सके. हमारी फ्लाइट में विलंब हो गया और होटल हवाई अड्डे से डेढ घंटा दूर था .अगले दिन सुबह मैच खेलना था.

अच्छा नहीं रहा है प्रदर्शन

मिचेल स्टार्क के लिए आईपीएल का आखिरी स्टेज काफी अच्छा रहा था. जिसके बाद वो टी20 विश्व कप खेलने के लिए और टीम को उम्मीद थी की वो यहां भी इस प्रदर्शन को जारी रखेंगे. मिचेल स्टार्क के लिए टी20 विश्व कप कुछ खास नहीं रहा. स्टार्क विश्व कप में काफी मंहगे रहे और उनको विकेट भी नहीं मिल पाया.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]